

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आज बुधवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है,जोकि नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दिल्ली में हथियार की तस्करी करते थे। इस गिरोह के 10 सदस्यों पुलिस ने गिरफ्तार किए है, जिनके नाम राहिल निवासी मोहल्ला निहारियान, दिल्ली, उम्र-37 साल, हासिम निवासी मोहल्ला निहारियान, दिल्ली, उम्र-45 साल,सईम निवासी मोहल्ला निहारिया, दिल्ली, उम्र- 24 साल,सोनू गुप्ता निवासी शांति नगर, गाजियाबाद, यूपी, उम्र-31 वर्ष, घनश्याम शर्मा उर्फ गनी निवासी रविंदर शर्मा निवासी भोला नाथ नगर , शाहदरा, दिल्ली उम्र- 26 साल, वसीम मलिक निवासी मौजपुर, अंबेडकर बस्ती, उत्तर पूर्व, दिल्ली, निशांत अरोड़ा उर्फ अंकित उर्फ नोनी निवासी अशोक निकेतन, आनंद विहार, दिल्ली, उम्र- 34 साल, नवाब निवासी खवेशज्ञान, खुर्जा, बुलंदशहर, यूपी, उम्र- 31 साल, मोहम्मद नौमान निवासी अजमेरी गेट, दिल्ली, उम्र- 32 वर्ष, मोहम्मद नौशाद निवासी सिकंदराबाद, बुलंदशहर, यूपी, उम्र-37 वर्ष हैं। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से एक मशीन गन, सेमी -ऑटोमेटिक पिस्तौल सहित 21 बेहतरीन क़्वालिटी वाले 21 विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए है। 
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

