Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

ट्यूबवेल की बिजली लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते DHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फतेहाबाद: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए फतेहाबाद में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के लाइनमैन सतपाल को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
*क्या था मामला*
प्राप्त जानकारी के अनुसार  शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि सतपाल, लाइनमैन, HKRNL, DHBVN, रतिया उसके खेत में स्थित ट्यूबवेल की बिजली लाइन को बिना किसी आधिकारिक फाइल या प्रक्रिया के शिफ्ट करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद SV&ACB की फतेहाबाद इकाई ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 27, दिनांक 6 अगस्त 2026 थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज की गई है। ब्यूरो ने बताया कि इस ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पूर्णतः पालन किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related posts

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने फरीदाबाद नगर निगम हुए 200 करोड़ के घोटाले के मामले में 4 और आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पाकिस्तान को खुफिया सूचना उपलब्ध करवाने वाला आरोपित मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग का एक कर्मचारी गिरफ्तार

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: हर गांव में 20 लोगों की टीम बना कर संगठन को करें मजबूत : पंकज गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x