Athrav – Online News Portal
Uncategorized जरा हटके हरियाणा

डीजीपी मनोज यादव ने नहर में छलांग लगाने वाली महिला को बचाने वाले पुलिस कर्मी को दिया10000 का इनाम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव ने जिला पानीपत की नहर में डूब रही एक महिला को बचाने के लिए सिपाही नरेंद्र कुमार को10000 का नगद इनाम व सर्टिफिकेट देने की घोषणा की है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी।



प्रवक्ता के अनुसार सिपाही नरेंद्र जब प्रभारी थाना शहर पानीपत के साथ ड्यूटी पर था तो उन्होंने देखा की असंध रोड पर नहर में एक महिला ने अचानक छलांग लगा दी जिस पर सिपाही नरेंद्र ने अपनी जान पर खेलकर महिला को तुरंत नहर से निकाला और उसकी जान बचाई। पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने सिपाही‌ नरेंद्र को 10000 नगद इनाम, सर्टिफिकेट के साथ साथ प्रशंसा भी की है और कहा है कि ऐसे बहादुर जवानों के कारण ही हरियाणा पुलिस का नाम ऊंचा होता है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: शाहदरा पुलिस स्टेशन की 110वीं वर्षगांठ: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक गौरवशाली अध्याय।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: चुनाव प्रचार के लिए चंडीगढ़ पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, 4 राज्यों के डेलीगेट्स से मांगे वोट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!