Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

डीजीपी मनोज यादव: नशा तस्करों की अब प्रॉपर्टी अटैच किया जाएगा की मंजूरी मिल गई हैं-पहला केस फतेहबाद से आया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गतिशील नेतृत्व में हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में  नशे के ख़ात्मे के लिए जहां अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है, वहीं युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले नशा माफियाओं की सम्पति अटैच की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा नशे की खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत फतेहाबाद जिला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए दो तस्कर भाईयों की लाखों रुपये की सम्पतियां अटैच करने की संबंधित विभाग द्वारा मंजूरी मिल गई है।
             
उन्होेंने कहा कि सदर रतिया पुलिस ने नवम्बर- 2018 में गश्त के दौरान एक टैक्टर से 9 क्विंटल 72 किलो 600 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने गांव कलोठा निवासी दो भाई बलजीत व रणजीत को गिरफ्तार किया था। बलजीत और रणजीत दोनों के खिलाफ नशा तस्करी के अनेक मामले दर्ज है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 एफ के तहत इनकी चल-अचल सम्पति अटैच करने के लिए सम्बंधित प्राधिकरण को पत्र लिखा था। अब प्राधिकरण द्वारा इनकी सम्पति अटैच की मंजूरी दे दी गई है और इस बारे राजस्व विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बलजीत सिंह के लड़के लखविन्द्र की 4 कनाल 5 मरले 9 सरसाई जमीन व एक ट्रैक्टर तथा रणजीत सिंह के लड़के की 4 कनाल 5 मरले 9 सरसाई जमीन को अटैच किया जाएगा। बलजीत पर कुल 12 मामले दर्ज है

जिनमें 8 मामले एनडीपीएस एक्ट के है और वह अजमेर जेल में बंद है। वहीं रणजीत पर 6 मामले दर्ज है जिसमें 4 एनडीपीएस एक्ट के है और वह हिसार जेल में बंद है।पुलिस की इस कार्रवाई से अब ड्रग तस्करों को एक कड़ा संदेश भी जाएगा कि अगर उन्होंने अब भी इस अवैध धंधे से किनारा नहीं किया तो उनकी भी सम्पति जब्त हो सकती है। इसी बीच पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि नशा तस्कर अपने काले कारनामों से बाज आएं अन्यथा उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।    

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में एक आईएएस अधिकारी का तबादला,ए. श्रीनिवास बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

जनगणना में लगी ड्यूटी नहीं करने वाले 05 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

करनाल में बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर का नाम रखा जाएगा अटल सेतु- मनोहर लाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!