Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

जनगणना में लगी ड्यूटी नहीं करने वाले 05 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
जनगणना में लगी ड्यूटी में बड़ी लापरवाही बरतने पर व अपने बड़े अधिकारियों के निर्देश को अनदेखी करने के मामले में 5 कर्मचारी के खिलाफ थाना शहर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के मुकदमा दर्ज किया है। इनके इस हरकत की वजह से जनगणना करने के काम में बहुत दिक्कत आ रही थी। इस केस की पुलिस जांच कर रही है। यह मुकदमा गुरुग्राम नगर निगम अधिकारी की शिकायत पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17.05.2026, रविवार  को जनगणना अधिकारी नगर निगम गुरुग्राम द्वारा थाना शहर, गुरुग्राम में एक शिकायत जनगणना ड्यूटी लगे 05 कर्मचारी द्वारा जनगणना की ड्यूटी नहीं करने के संबंध में दी गई। संदीप, हंसराज, कुलदीप, राजेश कुमार व अमित कुमार नामक कर्मचारी को बार-बार निर्देश, मार्गदर्शन देने के बाद भी उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा जनगणना की ड्यूटी नहीं की जा रही है। जिससे कि जनगणना में बाधा उत्पन्न हो रही है उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा जनगणना करने के संबंध में सरकार के आदेशों का जानबूझकर पालन नहीं किया जा रहा। शिकायत पर थाना शहर, गुरुग्राम में सेंसस (जनगणना) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। थाना शहर, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमा में जांच की जा रही है। मुकदमा  में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा ने नशीली दवाओं की तस्करी और लत से निपटने के प्रयासों को किया मजबूत-मुख्यमंत्री नायब

Ajit Sinha

गुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत, फिट इंडिया के संकल्प के साथ युवाओं को मिलेगा नया मंच।

Ajit Sinha

एक पॉश सोसाइटी में खेली गई ‘खूनी होली’: प्रेमिका के भाई ने गोली मार कर बहन के प्रेमी की हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x