Athrav – Online News Portal
दिल्ली

तमाम बाधाओं के बावजूद दिल्ली के सड़कों को वर्ल्ड क्लास बनाने का केजरीवाल सरकार का प्रयास जारी-आतिशी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली की सड़कों को वर्ल्ड क्लास बनाने के क्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने लगातार चौथे सप्ताह ग्राउंड जीरो पर पहुँच कर सड़कों का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने जनकपुरी ईस्ट मेट्रो से तिलक नगर मेट्रो के बीच की सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों व फुटपाथ के रखरखाव, हॉर्टिकल्चर, ड्रेनेज व क्रॉसिंग को और ज़्यादा सुरक्षित व यूजर फ्रेंडली बनाने के तत्काल जरूरतों पर ज़ोर दिया। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि सड़क पर फुटपाथ की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, फुटपाथ में एकरूपता नहीं है और मरम्मत की ज़रूरत है। साथ ही फुटपाथ पर कई जगह अतिक्रमण भी है। पेड़ों के छँटाई की ज़रूरत है, ड्रेनेज सिस्टम बेहतर करने की ज़रूरत है तथा हॉर्टिकल्चर में भी एकरूपता की ज़रूरत है।  उन्होंने पाया कि इन सड़कों पर अभी सुधार की काफ़ी गुंजाइश है।

फुटपाथ के कुछ हिस्सों में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि, पेड़ों की समय पर छँटाई न होने, तारों के निकलने व ग़लत तरीक़े से लगाए गए साइन बोर्ड व अतिक्रमण के कारण फुटपाथ पर पैदल यात्रियों का मार्ग असुरक्षित और अवरुद्ध हो रहा है। इसपर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि, ये सड़क पश्चिमी दिल्ली की इतनी महत्वपूर्ण सड़क है और रोजाना यहाँ लाखों वाहनों की आवाजाही होती है। उसके बाद भी यहाँ सड़कों व फुटपाथ की अच्छी हालत न होना ग़लत गई। अरविंद केजरीवाल सरकार में ये कतई बर्दाश्त नहीं होगा।उन्होंने कहा कि, केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में कोई भी लापरवाही व समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे में उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि, विभाग नए व इनोवेटिव आइडियाज़ के साथ इस सड़क को शानदार बनाने पर काम करें।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हफ़्ते भर में वो डिवीज़न की सभी सड़कों को बेहतर बनाने के लिए एक विस्तृत प्लान बनाए।पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को जल निकासी प्रणालियों के रखरखाव, हॉर्टिकल्चर, पैदल यात्रियों की जरूरतों और सुरक्षा के अनुरूप फुटपाथ में बदलाव, पेड़ों की छंटाई, टूटे हुए कर्बस्टोन को बदलना, सेंट्रल वर्ज पर हार्टिकल्चर आदि को उच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सड़क की मौजूदा समस्याओं पर, मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को चेतावनी दी और उन्हें पूरे रोड स्ट्रेच का व्यापक निरीक्षण करने और प्राथमिकता के साथ एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा, “केजरीवाल सरकार वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड के साथ शहर की सड़कों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में यह पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्रों में सड़कों को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करें। सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में किसी भी लापरवाही के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी, केजरीवाल सरकार इस दिशा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 50 लाख रुपए की लाल चन्दन की लकड़ी के साथ चन्दन तस्कर गिरफ्तार।

Ajit Sinha

मोदी जी के फेल नेतृत्व, विफल लॉकडाऊन (देशबंदी) तथा बदइंतजामी की ‘तुगलकी’ दास्तान- रणदीप सिंह सुरजेवाला

Ajit Sinha

नई दिल्ली: अमेरिकी दूतावास की साझेदारी से अंग्रेजी शिक्षकों के लिए ऑनलाइन प्रोफेशनल डवलपमेंट प्रोग्राम शुरू- मनीष

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x