Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

इंस्टा-हथियार गैंग का पर्दाफाश : रील के लिए रुतबा और डील के लिए पिस्टल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो न केवल पिस्टल और तमंचे बेचते थे, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपराध की दुनिया में धकेल रहे थे। थाना फेस-1 पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। इनके कब्जे से 11 असलहे बरामद  किए गए  है जिनमें अत्याधुनिक पिस्टल भी शामिल है.

 पुलिस की गिरफ्त में खडे अभिषेक और समीर के साथ एक बाल अपचारी को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान, सेक्टर-14 के गंदे नाले की पुलिया के पास से तीन हथियार तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से जो जखीरा बरामद किया है, वह चौंकाने वाला है। पांच अत्याधुनिक पिस्टल .32 बोर, 5 देसी तमंचे 315 बोर, 1 देसी तमंचा .32 बोर बरामद किए गए हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि ये तस्कर ग्राहकों को फंसाने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते थे। ये अपने दोस्तों और ग्राहकों को इंस्टाग्राम पर संपर्क करने के लिए कहते थे और वहां से अवैध हथियारों की डील फाइनल की जाती थी। इस मुनाफे के पैसे से ये अपने महंगे शौक पूरे करते थे।

थाना फेस-1 पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन्होंने अब तक कितने लोगों को हथियार सप्लाई किए हैं और इनके इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

Related posts

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद ने वाहन मालिक व दलालों के साथ कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कराया केस दर्ज।

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार ब्रेकिंग: विजिलेंस ब्यूरो ने जुलाई माह में 22 रिश्वत खोर किए गए अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जुगाडु वाहनो को किया जाएगा ज़ब्त: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x