Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ने प्रो. (डॉ.) स्निग्धा पटनायक और प्रो. (डॉ.) रिहान खान सूरी को प्रो वाइस चांसलर नियुक्त किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर (डॉ.) स्निग्धा पटनायक और प्रोफेसर (डॉ.) रिहान खान सूरी को यूनिवर्सिटी का नया प्रो वाइस चांसलर नियुक्त किया है।विश्वविद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में, कुलपति प्रो (डॉ.) नेहारिका वोहरा ने कहा, “हमें इस तरह के प्रतिष्ठित और अनुभवी सदस्यों को अपने साथ पाकर बेहद खुशी हो रही है। डीएसईयू को नव – नियुक्त प्रो वाइस चांसलरों के विशाल अनुभव से बेहद फायदा होगा। मुझे यकीन है कि वे डीएसईयू को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और कौशल शिक्षा के क्षेत्र में नए बदलाव लाएंगे । उन्होंने कहा कि “विश्वविद्यालय की स्थापना, छात्रों में उद्योग प्रासंगिक कौशल के विकास  हेतु की गई है  ताकि वे उद्योग जगत में शीर्ष नौकरियां प्राप्त कर सकें  और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा  सकें ।”

उन्होंने आगे कहा,”विश्वविद्यालय इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रही है की उद्योग जगत  के साथ गठजोड़ करते हुए उनके आवश्यकता अनुसार छात्रों में  ज़रूरी कौशलता विकसित किया जा सके  जिससे छात्रों में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना विकसित हो। मुझे विश्वास है कि हमारे प्रो -वाइस चांसलर के मार्गदर्शन में, विश्वविद्यालय इस मिशन को शुरू करने और उच्च शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव लाने में सक्षम होगा जहां छात्र सीधे उधोग जगत में हैंड्स ऑन अनुभव ले पाएंगे। ”प्रो वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) स्निग्धा पटनायक ने दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की टीम को सम्बोधित करते हुए कहा, “मैं इस पहल का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। जब मैंने पहली बार विश्वविद्यालय के बारे में सुना, तो मुझे पता था कि यह पारंपरिक उच्च शिक्षा मॉडल से बहुत भिन्न  है। 

प्रो. पटनायक स्कूल ऑफ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, जेवियर यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर, ओडिशा में पूर्व डीन थीं और  मानव संसाधन प्रबंधन और व्यवहार विज्ञान में उन्हें तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। स्वागत समारोह में बातचीत के दौरान, प्रो वाइस चांसलर प्रो (डॉ.) रिहान खान सूरी ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा,“यह हम सभी के लिए एक नई चुनौती है। यह पूरी तरह से एक नई शुरुआत है जहां हम पारंपरिक डिग्री कार्य क्रमों से आगे बढ़ रहे हैं और उद्योग के साथ घनिष्ठ साझेदारी के साथ कौशल आधारित डिप्लोमा और डिग्री कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं। एक टीम के रूप में, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हम अपने सभी प्रयासों में उत्कृष्टता हासिल करने में सक्षम होंगे और मैं व्यक्तिगत रूप से अपने छात्रों में उद्यमशीलता की मानसिकता को आत्मसात करने की दिशा में काम करूंगा। प्रबंधन में पीएच.डी.  डिग्रीधारी प्रो. (डॉ.) रिहान खान सूरी को  29 वर्षों का औद्योगिक  और अकादमिक अनुभव है। इसके साथ ही वे जामिया मिलिया इस्लामिया में केंद्रीकृत विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के प्रमुख रह चुके हैं।
************

Related posts

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जम्मू -कश्मीर में 13000 करोड़ के घोटाले को किया उजागर-लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार जीएसटी परिषद् की बैठक में कपडे पर बढ़े टैक्स का करेगी विरोध, टैक्स वापस लेने की करेगी मांग

Ajit Sinha

खरगे का मोदी पर हमला: – बिहार में चुनावी भाषण दे सकते हैं, पर पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक में नहीं आ सकते

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x