Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दो वाहन चोरों के पैरों में मारी गोली   

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा का थाना सेक्टर- 24 पुलिस की देर रात बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई,मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, वही एक बदमाश मौके से फरार हो गया जिसे कॉम्बिंग के बाद पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बदमाशों के कब्जे से एक कार बिना नम्बर प्लेट की  टाटा ऐस गाडी, मास्टर चाबी, दो तमंचे 315 बोर मय कारतूस बरामद किए गए  हैं।

तस्वीरों में घायल अवस्था में जमीन  पर दिख रहा यह बदमाश बड़े ही शातिर किस्म के वाहन चोर है, जिन्हें आज नोएडा सेक्टर- 24 मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है,एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों से नोएडा में वाहन चोरी की घटनाओं कि शिकायते लगातार मिल रही थी, जिस के बाद से नोएडा पुलिस अलर्ट पर थी, पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी कड़ी में सेक्टर-24 थानां पुलिस आज देर रात हरी दर्शन पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रही थी,तभी सामने से आ रहे एक गाड़ी को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी में बैठे बदमाश गाड़ी भगाने लगें, पुलिस टीम ने जब गाड़ी का पीछा किया तो बदमाश पुलिस पर हमला कर गाड़ी से उतरकर भागने लगे, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एडीसीपी घायल बदमाशों की पहचान जाहिद निवासी मेरठ और राशिद निवासी मेरठ के रूप में हुई है,वही मौके से फरार हो चुके एक अन्य बदमाश फिरोज को पुलिस ने कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया है,तीनों बदमाश शातिर किस्म के वाहन चोर है, इनके ऊपर एनसीआर के कई जनपदों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है,फिलहाल पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया और इनसे पूछताछ कर रही है, और इनके बाकी आपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है, पुलिस को इनके कब्जे से एक कार बिना नंबर प्लेट एक टाटा एस गाड़ी मास्टर चाबी दो तमंचे वह जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार की टीम ने आज हल्का पटवारी को 8000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

दिल्ली की जहांगीरपुरी दंगा मामले में 2063 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल,37 आरोपित अरेस्ट, 8 अब भी फरार ।

Ajit Sinha

महिला से बतमीजी करने जुर्म में 5 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज, दो हवलदार सस्पेंड ,3 पुलिस कर्मी बर्खास्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x