Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, उत्तरी रेंज ने आज 48 करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ चार तस्करों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, उत्तरी रेंज ने आज एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं, जो नशीला पदार्थों का सप्लाई करने का काम करता था। इस गिरोह के चार सदस्यों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस इन तस्करों के कब्जे से 12 किलोग्राम हेरोइन, एक ट्रक , एक स्कूटी , मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया हैं। पुलिस की माने तो बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्टीय बाजार में लगभग 48  करोड़ रूपए हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक अरेस्ट किए गए तस्करों के नाम शाहनवाज हुसैन निवासी ग्राम सुजात पुर, मीरगंज, जिला बरेली, यूपी (उम्र 25 वर्ष), सचिन,निवासी राजा पुरी, दिल्ली (उम्र -32 वर्ष),मोहम्मद अब्दुल रज्जाक (कार्टेल किंगपिन) निवासी/ओ HaoreibiTurelAhanbi, मदरसा दारुल उलूममाखा, लिलोंग सब-डिवीजन, थौबल, मणिपुर (उम्र -44 वर्ष) व मो. इदरीश अली, निवासी  लिलोंग सब-डिवीजन, थौबल, मणिपुर (उम्र 50 वर्ष) हैं। ये तस्कर लोग मणिपुर से बरेली ले जाया जा रहा था।

इस बीच में दिल्ली व प्रदेश के अन्य हिस्सों में इस हेरोइन की सप्लाई देनी थी पर पुलिस टीम ने इन तस्करों को गाडी समेत उस से पहले ही धर दबोचा। 

Related posts

राष्ट्रीय शूटिंग स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए पुलिस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस कर्मियों के 13 बच्चों को सम्मानित किया।

Ajit Sinha

कुत्ते ने हवा में उड़कर किया ऐसा स्टंट, देख खुला रह गया लड़की का मुंह, देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha

जुलाई 2019 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के रूप में 1,02,083 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x