Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, उत्तरी रेंज ने आज 48 करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ चार तस्करों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, उत्तरी रेंज ने आज एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं, जो नशीला पदार्थों का सप्लाई करने का काम करता था। इस गिरोह के चार सदस्यों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस इन तस्करों के कब्जे से 12 किलोग्राम हेरोइन, एक ट्रक , एक स्कूटी , मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया हैं। पुलिस की माने तो बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्टीय बाजार में लगभग 48  करोड़ रूपए हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक अरेस्ट किए गए तस्करों के नाम शाहनवाज हुसैन निवासी ग्राम सुजात पुर, मीरगंज, जिला बरेली, यूपी (उम्र 25 वर्ष), सचिन,निवासी राजा पुरी, दिल्ली (उम्र -32 वर्ष),मोहम्मद अब्दुल रज्जाक (कार्टेल किंगपिन) निवासी/ओ HaoreibiTurelAhanbi, मदरसा दारुल उलूममाखा, लिलोंग सब-डिवीजन, थौबल, मणिपुर (उम्र -44 वर्ष) व मो. इदरीश अली, निवासी  लिलोंग सब-डिवीजन, थौबल, मणिपुर (उम्र 50 वर्ष) हैं। ये तस्कर लोग मणिपुर से बरेली ले जाया जा रहा था।

इस बीच में दिल्ली व प्रदेश के अन्य हिस्सों में इस हेरोइन की सप्लाई देनी थी पर पुलिस टीम ने इन तस्करों को गाडी समेत उस से पहले ही धर दबोचा। 

Related posts

दिल्ली को सीएम अरविंद केजरीवाल की सौगात, अब घर बैठे पा सकेंगे 30 और सरकारी सेवाएँ

Ajit Sinha

नाबालिग लड़की की मुंह कपडा डाल  और पैर में रस्सी बांध कर जबरन बलात्कार करने के मामले में चचेरा भाई गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

राहुल गांधी अचानक जब पहुंचे एक मोची की दुकान पर, तो मोची का ख़ुशी का नहीं रहा ठिकाना, राहुल बन गए मोची-तस्वीरें देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x