Athrav – Online News Portal
दिल्ली व्यापार

दिल्ली: उद्योग मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली पवेलियन का उद्घाटन किया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:उद्योग मंत्री दिल्ली सरकार सौरभ भारद्वाज ने प्रगति मैदान में आयोजित वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली पवेलियन का उद्घाटन किया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी राज्यों के साथ-साथ दिल्ली पवेलियन भी इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का हिस्सा बना है. दिल्ली पवेलियन में दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों के स्टॉल स्थापित किए जाते हैं. जहां पर विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित होते हैं. इन सभी स्टॉल पर मेले में आने वाले आगंतुकों को दिल्ली सरकार के उस विभाग द्वारा किए गए कामों और भविष्य में किए जाने वाले कामों, दिल्ली सरकार की स्कीमों तथा अन्य संबंधित जानकारीयों से अवगत कराया जाता है. साथ ही साथ दिल्ली की कला और संस्कृति से जुड़े हुए भी ढेरों स्टॉल दिल्ली पवेलियन में देखने को मिलते हैं. न केवल सरकार के अपितु दिल्ली के व्यापारियों और उत्पादकों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी दिल्ली पवेलियन में देखने को मिलते हैं, जहां पर दिल्ली के व्यापारी और उत्पादक अपने सामानों का प्रचार प्रसार करते हैं और इसके माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ाने का कार्य करते हैं. प्रगति मैदान में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर तक चलता है. उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्योग मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा,कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रगति मैदान में बहुत बड़े स्तर पर इस व्यापार मेले का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश तथा विदेश के व्यापारियों को इस मेले का पूरे वर्ष इंतजार रहता है. उन्होंने कहा खासकर दिल्ली के व्यापारियों और उत्पादकों को इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का बड़ा इंतजार रहता है. मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि यह मेला एक बहुत ही बेहतरीन प्लेटफॉर्म है दिल्ली और देश के उत्पादकों और व्यापारियों के लिए जिसके माध्यम से वह अपने द्वारा उत्पादित वस्तुओं का अधिक से अधिक लोगों में और देश के कोने-कोने तक प्रचार प्रसार कर सकते हैं. साथ ही साथ व्यापारियों के लिए भी अपने व्यापार को बढ़ाने का यह एक अच्छा माध्यम है, क्योंकि इस व्यापार मेले के माध्यम से व्यापरियों को नए-नए ग्राहक मिलते हैं, उनके व्यापार में बढ़ोतरी होती है. उन्होंने कहा ऐसा इसलिए है क्योंकि इस मेले में देश के कोने-कोने से लोग भ्रमण करने आते हैं, देश ही नहीं विदेश से भी लोग इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भ्रमण करने आते हैं. मीडिया के माध्यम से दिल्ली और देश की जनता से अपील करते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि सभी लोगों को इस मेले में भ्रमण करने के लिए जरूर आना चाहिए और इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का लाभ उठाना चाहिए. उद्घाटन के पश्चात उद्योग मंत्री सौरभ भारद्वाज जी ने दिल्ली पवेलियन का भ्रमण किया I दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर जाकर वहां उपस्थित अधिकारियों से बातचीत की I साथ ही साथ पवेलियन में दिल्ली सरकार के अलावा व्यापारियों द्वारा लगाई गई छोटी-छोटी दुकानों का भी भ्रमण किया I दुकानों पर जाकर उन व्यापारियों से भी बातचीत की, उनके उत्पाद के बारे में जानकारियां ली और साथ ही साथ उन सभी को शुभकामनाएं भी दी I

Related posts

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ केजरीवाल सरकार की लड़ाई में साथी बनेंगे दिल्ली के नागरिक- गोपाल

Ajit Sinha

दिल्ली को जल्द मिलेगा पांचवां ओल्ड एज होम, सीएम केजरीवाल ने दी संचालन की मंजूरी

Ajit Sinha

मोदी सरकार ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया, बिहार को मिलने वाली मदद हुई बंद-मल्लिकार्जुन खरगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x