Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

दिल्ली ब्रेकिंग:तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम नूर कांग्रेस में शामिल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में बड़ी मजबूती मिली है। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और पूर्व लोकसभा सांसद मौसम नूर ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।मौसम नूर पश्चिम बंगाल से वर्तमान राज्यसभा सांसद हैं। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव (पश्चिम बंगाल प्रभारी) गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभांकर सरकार और लोकसभा सांसद ईशा खान चौधरी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयराम रमेश ने दिग्गज नेता ए.बी.ए. गनी खान चौधरी की भतीजी मौसम नूर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी का मौका है और पश्चिम बंगाल का राजनीतिक मौसम बदल रहा है।

जयराम रमेश ने स्वर्गीय ए.बी.ए. गनी खान चौधरी को याद करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के महास्तंभ थे और आज भी लोग उनका नाम सम्मान से लेते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके परिवार के सदस्य कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एकजुट हुए हैं। पश्चिम बंगाल की जनता चाहती है कि कांग्रेस और मजबूत हो एवं पार्टी उस उम्मीद पर खरा उतरने के लिए संघर्ष करती रहेगी।पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी महासचिव गुलाम अहमद मीर ने इसे कांग्रेस और पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए खुशी का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि 2026 के पहले ही सप्ताह में मौसम नूर की घर वापसी कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है। उनकी बुनियाद और उनका खून कांग्रेस का रहा है। यह पूरे राज्य में पार्टी को नई ऊर्जा देगा।

वहीं, मौसम नूर ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद भावुक होते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि वह फिर से अपने परिवार कांग्रेस में लौट आई हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से भी औपचारिक इस्तीफा सौंप देंगी। मौसम नूर ने बताया कि उन्होंने यह निर्णय अपने भाई कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी के साथ मिलकर लिया है, ताकि गनी खान चौधरी की विरासत और विचारधारा को एक साथ मिलकर मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि मालदा और पश्चिम बंगाल के लोग धर्मनिरपेक्षता, विकास और शांति की जिस कांग्रेस विचारधारा में विश्वास रखते हैं, वह उसे आगे बढ़ाना चाहती हैं।

Related posts

बे-मौसम बारिश से फसल बर्बाद होने के कारण किसान दुखी हैं, आप दुखी मत हों, आपका बेटा हमेशा की तरह आपके साथ है।

Ajit Sinha

दिल्ली–रोहतक–हिसार और दिल्ली–फरीदाबाद–पलवल के बीच RRTS कनेक्टिविटी के लिए DPR तक नहीं दिया – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने आज मणिपुर के इंफाल में एक जनसभा को इंग्लिश में संबोधित करते हुए क्या कहा, सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x