Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में किया स्वागत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में स्वागत किया है। मोदी ने कहा, “आज शाम और कल हमारी परस्पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को अत्यधिक लाभ हुआ है।”प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भी भेंट की। मोदी ने कहा कि गीता के उपदेश विश्‍व भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। आज शाम और कल हमारी परस्पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे हमारे लोगों को अत्यधिक लाभ हुआ है।”

Related posts

मध्यप्रदेश में रेवा मेघा सोलर पावर प्लांट से दिल्ली मेट्रो ने स्टार्ट किया बिजली उत्पादन

Ajit Sinha

पहले मोदी-खट्टर सरकारों ने तीन काले कानूनों से खेती का खून किया,अब भाजपा-जजपा सरकार किसानों का खून बहा रही है- कांग्रेस

Ajit Sinha

भारतीय रेलवे अपनी जानकारी में लाई गई विशिष्ट शिकायतों की सावधानीपूर्वक और शीघ्रता से जांच कराएगी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x