Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली: अलीपुर में कल हुई हादसे के मामले में अलीपुर थाना पुलिस ने ठेकेदार सहित दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र में कल शुक्रवार की गांव बकोली में निर्माणाधीन 80 फ़ीट लंबी और 22 फ़ीट ऊंची दीवार गिरने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई थी और 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को नरेला के एसआरएचसी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा हैं। इस मामले में थाना अलीपुर थाना भारतीय दंड संहिता की धारा 288 , 304 , 337 , 338 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मुकदमे में अभी दो आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। एक आरोपित अभी फरार चल रहा हैं , जिसे जल्द पकड़ने का दावा पुलिस कर रही हैं , अरेस्ट आरोपितों के नाम ठेकेदार सिकंदर दास , निवासी गांव बुद्ध विहार, अलीपुर , दिल्ली , उम्र 42 साल और सतीश कुमार , निवासी गांव बकौली , अलीपुर , दिल्ली , उम्र 44 साल हैं। फरार आरोपित का नाम शक्ति सिंह चौहान हैं।

Related posts

फर्जी कॉल सेंटर के मध्यम से नोएडा में बैठकर विदेशी लोगों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, सीपीयू,डायलर व फ़ोन बरामद

Ajit Sinha

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ेंगी, तो हम पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा देंगे और घटेंगी, तो हम मौन व्रत धारण कर लेंगे-कांग्रेस

Ajit Sinha

एलजी फिर रोक रहे दिल्ली सरकार के काम, मॉडर्न इंटरनेशल स्कूल के अधिग्रहण की कार्रवाई में कर रहे अनावश्यक देरी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x