Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राष्ट्रीय हरियाणा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:देश के यशस्वी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आज प्रात: अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन आगमन पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रात: दिल्ली से विशेष विमान से अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अलावा मंडल आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा ऊर्जा मंत्री अनिल विज भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में अंबाला से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने तथा गीता पूजन के साथ सहभागी राज्य मध्य प्रदेश व हरियाणा के पवेलियन का उद्घाटन करेंगे।

Related posts

बीजेपी ने किया स्टिंग में, केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले पर एक और सनसनीखेज खुलासा-देखें वीडियो

Ajit Sinha

नई दिल्ली ब्रेकिंग: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की प्रेस कांफ्रेंस , सीधा लाइव देखें।

Ajit Sinha

यमुना की सफाई को लेकर गंभीर केजरीवाल सरकार, प्रमुख नालों पर बने चेक डैम से प्रदूषण स्तर में आई भारी गिरावट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x