Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीसी निशांत कुमार यादव की अपील-जल शक्ति अभियान के तहत जिलावासी करें वर्षा जल का संचय

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत गुरुग्राम जिला में जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन ने जन सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण बहुत जरूरी है। केंद्र व राज्य सरकार जल संरक्षण के लिए चिंतित हैं और इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही हैं। डीसी निशांत कुमार यादव ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के साथ ही आमजन का भी यह दायित्व बनता है कि जल संरक्षण की दिशा में सहयोगी बनें। कैच द रेन-व्हेन इट फॉल्स-व्हेयर इट फॉल्स थीम के साथ सरकार कदम उठा रही है वर्षा जल संचय समय के साथ बेहद जरूरी है।

उपायुक्त ने जनहित में कहा कि वर्षा का मौसम है और इस वर्षा जल को संचय करते हुए हमें इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि हम भी जल संरक्षण में भागीदार बनते हुए सरकार का पूरा सहयोग करें और आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी आईईसी गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाए ताकि लोगों को जल संचय के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके।डीसी ने कहा कि जल की एक-एक बूंद अमूल्य है, इसे व्यर्थ न जाने दें। जल है तो कल है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य पानी की बचत व संग्रह करना है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी का संग्रह करना है ताकि जमीन का जल स्तर ऊंचा उठ सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैच द रेन जल शक्ति अभियान की शुरुआत की है और हम सबको इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देना होगा एवं पानी की एक-एक बूंद का संचय करना होगा।

डीसी ने जिले वासियों से अपील की है कि वे अपने परिजन, मित्रों और आस-पड़ोस के लोगों को भी जल के विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ न बहाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण, जल संरक्षण और भविष्य को सुरक्षित रखना है। बरसात के मौसम में जल संरक्षण कर व पौधारोपण का कार्य कर हम इस अभियान को सफल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से जल स्तर ऊंचा होगा तथा वर्तमान व आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा।

Related posts

पुलिस की हर कोई क्यों कर रहा तारीफ, खोए हुए 65 फोनों को तलाश कर उनके मालिकों को लौटाएं मोबाइल फोन: सीपी

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी कल वीरवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, पानीपत और करनाल के डीसी से कोरोना को लेकर करेंगें बात।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-गवर्नेंस के तहत पटवारियों व कानूनगो को वितरित किए 67 टैबलेट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x