Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग की डीटीएफ की बैठक में शामिल न होने वाले अस्पतालों पर डीसी ने जताई नाराजगी, 17 अस्पतालों को नोटिस जारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:डीसी निशांत कुमार यादव ने गत 6 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलाई गई जिला टास्क फोर्स की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 17 अस्पतालों के प्रति नाराजगी जताते हुए उन्हें अपनी गैरहाजरी की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। एडीसी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत 6 अप्रैल को डीसी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में जिला में कोविड केसों में हो रही बढ़ोतरी, मॉक ड्रिल, इन्फ्लुएंजा, यू-विन, खसरा और रूबेला (एमआर) उन्मूलन, डेंगू और मलेरिया आदि विषयों पर चर्चा की जानी थी।

उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल होने को लेकर जिला के सभी अस्पतालों को ईमेल द्वारा सूचित करने के साथ साथ कोविड एस 3 पोर्टल व्हाट्सएप ग्रुप में भी सूचना सांझा की गई थी। सूचना मिलने के बावजूद गैरहाजिर रहे अस्पतालों के प्रति डीसी ने नाराजगी जताते हुए इसे कोविड वृद्धि के बीच  लापरवाही मानते हुए संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी कर बैठक में शामिल ना होने को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

इन अस्पतालों को भेजा गया नोटिस

आर्टेमिस अस्पताल, पारस अस्पताल, मणिपाल अस्पताल गुरुग्राम, सिग्नेचर अस्पताल, क्लाउडनाइन अस्पताल, आर्यन अस्पताल, मेयोम अस्पताल, सत्यम अस्पताल,डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल, सिल्वर स्ट्रीक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, उमा संजीवनी अस्पताल, आर.बी.एस. अस्पताल, कैलाश अस्पताल, लाल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, साई सिद्धि अस्पताल , प्रकाश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, ई.एस.आई.मानेसर।

Related posts

जीएमडीए मेरे पिता के संघर्ष का परिणाम, मेरे पिता के राजनैतिक जीवन पर दाग नहीं : आरती राव

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: देश में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही है लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है-सीएम आतिशी

Ajit Sinha

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास रैली में 125 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मिली सौगात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x