Athrav – Online News Portal
बिहार

दरभंगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितीश कुमार का DNA एक सामान, फातमी

सुभाष शर्मा की रिपोर्ट 
दरभंगा:  बिहार के दरभंगा में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के खिलाफ राजद ने सड़क पर निकल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन में भाग लेने आए  पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद नेता मोहम्मद अली अशरफ फातमी भी शामिल थे प्रदर्शन कर रहे लोग नितीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नितीश कुमार को  धोखेबाज़ भी कहा |
                  मिडिया से बात करते हुए अली अशरफ फातमी ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के DNA  पर ही सवाल उठा दिया फातमी ने साफ़ शब्दों  में कहा कि  नितीश कुमार का DNA  और नरेंद्र मोदी का DNA  एक है नितीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि  जब नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के साथ नितीश कुमार के DNA  पर सवाल खड़े किए  थे तब नितीश कुमार ने पुरे बिहार से नाखुन कटवाकर DNA  टेस्ट करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा था पर आज नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर नितीश कुमार का बिहार में सरकार बनाना इस बात का सबूत  है कि  नरेंद्र मोदी और नितीश कुमार का DNA  एक है चाहे तो दोनों का DNA  टेस्ट करा ले ।
फातमी ने चेतावनी देते हुए कहा कि  अब देश भर में इसके खिलाफ अब सभी पार्श्य को एक कर के ना सिर्फ नरेंद्र मोदी को बल्कि नितीश कुमार को भी उखाड़ फेंक दिया जाएगा इसकी कवायत अब शुरू  हो गई।  .

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजेपी ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

प्यार में मिला धोखा तो धरने पर बैठी टीवी एक्ट्रेस, हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद लगाए ब्वॉयफ्रेंड के पोस्टर

Ajit Sinha

कागज खोया तो मां, पत्नी और 3 बेटियों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x