Athrav – Online News Portal
बिहार

दरभंगा ; तालाब में डूबनें से पांच लड़कियों की मौत प्रशासन पीड़ित परिवार को 4 -4 लाख रूपए मुआवजें देने की घोषणा की।

सुभाष शर्मा की रिपोर्ट  
दरभंगा:  घनश्यामपुर थाना के कोर्थ पश्चिमी टोला के एक तालाब  में रविवार को स्नान करने गई नौ बच्चियों में से पांच बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से चार बच्चियों को बचा लिया गया। मरने वालों में बच्चों एक ही परिवार के दो सगी बहनें हैं।
इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल ले गई , जहां चिकित्सकों ने सभी पांच बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।
          बताया जाता है कि पारसनाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित दौह तालाब में स्नान के दौरान नौ लड़कियां डूब गई  । ये बच्चियां महादेव पर जलाभिषेक के लिए तालाब में स्नान करने गई थीं। बाद में सभी शव को पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रशासन की मौजूदगी में पंचनामा कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया । एसडीओ मो. शफीक ने बताया कि मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की चेक मुआवाजें के तौर पर दी जाएगी  और अन्य बच्चों को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया जाएगा।
 

Related posts

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा गया (बिहार) के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विशाल जन-सभा को संबोधित किया।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ,सेक्टर-29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी और दरभंगा सहित देश में छठ पूजा की धूम।   

Ajit Sinha

जब महिला सिपाही ने डीजीपी पर तान दी रायफल, कहा- हटिए, नहीं तो टन्न से ठोक दूंगी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x