Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

साइबर पुलिस ने 12 करोड़ की ठगी के आरोपी को दबोचा, चाइनीज साइबर नेक्सस का हुआ पर्दाफाश


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश कर रातों-रात अमीर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है। साइबर पुलिस ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार सीधे चाइनीज ठगों से जुड़े हैं। साइबर थाना नोएडा पुलिस ने शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने के नाम पर पूरे देश में लगभग 35 करोड रूपए से ज्यादा की धोखाधड़ी और ठगी करने वाले चाइनीज साइबर ठगों से जुड़े एक आरोपित  को किया गिरफ्तार। पुलिस की गिरफ्त में खडे सुधाकर गर्ग को साइबर पुलिस ने रोहतक, हरियाणा से से गिरफ्तार किया है. जो भोले भाले लोगो को इन्वेस्टमेंट के नाम पर अपना शिकार बनाता था।
डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 3 दिसम्बर को मुकदमा दर्ज किया गया था, जिस में साइबर अपराधी द्वारा वादी को शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने के नाम पर 12 करोड रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी मे लिप्त संदिग्ध बैंक खातो को तत्काल फ्रीज़ कराया. जिसके बाद  की गई जांच में 5 दिसंबर को चार आरोपितों  को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फिर 2 सहयोगियों, को मुंबई पुलिस तथा दो आरोपितों  को हैदराबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।डीसीपी साइबर ने बताया कि पूछताछ में आरोपित  ने बताया कि वह इंस्टाग्राम के जरिए राशिद खान उर्फ लकी के संपर्क में आया।

वह फर्जी GST फर्म और करंट बैंक खाते खुलवाता था, धोखाधड़ी की रकम इन खातों में मंगवाई जाती थी और बदले में इन्हें 7 से 10 प्रतिशत का कमीशन मिलता था। ब्लैक मनी को ठिकाने लगाने के लिए ये अपराधी ‘Binance’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे। ठगी की रकम को USDT में बदलकर उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेचा जाता था, ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके।जांच में पता चला है कि अभियुक्त के 5 बैंक खातों के खिलाफ पूरे देश में 37 शिकायतें दर्ज हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग इनके जाल में फंसे हैं। इस मामले में पहले भी 4 गिरफ्तारियां हो चुकी है और कुछ सह-अभियुक्त मुंबई और हैदराबाद पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Related posts

फरीदाबाद: टेम्पो में पानी सप्लाई करने वाले एक शख्स को अपहरण व रेप के मामले में 20 साल की सजा सुनाई,लगाया जुर्माना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने बिजली विभाग के जई सहित दो लोगों को 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

देह व्यापार के लिए ऑनलाइन लड़कियों को मुहैया कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना अरेस्ट , लड़कियों को छोड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x