Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

क्राइम ब्रांच की टीम ने आज एक मकान में की छापेमारी, अवैध 143 गैस सिलेंडर भरे हुए मिले,1 पकड़ा गया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के मार्गदर्शन पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व क्राइम ब्रांच सेक्टर- 26 के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह की टीम ने छापेमारी करके घर से अवैध 143 गैस सिलेंडर बरामद किए गए । इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम  सोनू कुमार निवासी बिहारी कॉलोनी मढावाला जिला पंचकूला है ।जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार को सुबह के समय क्राइम ब्रांच सेक्टर- 26 की टीम गस्त पड़ताल करते हुए पिन्जोर की तरफ मौजूद थी तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनू निवासी बिहारी कॉलोनी मढावाला पिन्जोर अपने मकान के अंदर अवैध गैस सिलेंडर लोगो को कंपनी का सिलेंडर बता कर धोखे से बेचता है जिस बारे सूचना प्राप्त करके क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने सूचना मुताबिक उसके घर गांव मढावाला बरोटीवाला रोड बिहारी कॉलोनी में 3 मंजिला मकान के अन्दर छापामारी की तो मौका से कुल 143 गैस सिलेंडर बरामद किए गए जिनमें से 128 गैस सिलेंडर भरे हुए और 15 खाली पाए गए । जिन सिलेण्डरो को रखने हेतु दस्तावेज मांगे गए जो कोई जवाब नही दे सका । मौका पर खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग के  उप निरीक्षक राजेश कुमार के सम्मुख रिपोर्ट के मुताबिक अवैध बिना लाइसेंस के सिलेंडर रखने हेतु,और आमजन की जान व माल को खतरे में डालकर आम जनता के साथ धोखाधडी के जुर्म की धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता व आवश्यक वस्तु अधिनियम 7, 10, 55 व द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया औऱ आरोपित  को मौका से गिरफ्तार किया गया । जिस आरोपित  को कल बुधवार  को माननीय अदालत में पेश किया जायेगा ।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सैनिक कॉलोनी के निकट डिस्पोजल में एक नौजवान एडवोकेट हिमांशु की लाश मिली हैं।

Ajit Sinha

प्रेम में बाधक बन रहे पिता को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी-अरेस्ट

Ajit Sinha

जिला पुलिस में तैनात 39 सिपाही पदोन्नत होकर बने मुख्य सिपाही, डीसीपी सुरेन्द्र पाल सिंह ने दी बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x