Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

अपराध शाखा पुलिस ने एक ट्रक से 1450 अंग्रेजी शराब की पेटियों को पकड़ा हैं जिसमें 17400 बोतल हैं, एक शख्स गिरफ्तार।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ: अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से जिला सिरसा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाई करते हुए सीआईए डबवाली पुलिस ने गस्त व चैकिंग के दौरान गांव मौजगढ क्षेत्र से शराब से भरा ट्रक बरामद कर एक आरोपी को मौका से काबू कर लिया है जबकि मौके से फरार हुए दुसरे आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.।यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी.               



प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान ट्रक से 17400 बोतल अंग्रेजी (1450 पेटी) शराब बरामद की है। गिरफ्तार किए गए गए युवक की पहचान सही राम निवासी पाली जिला जोधपुर राजस्थान के रुप में हुई है.उन्होने बताया की सीआईए डबवाली की एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान मौजगढ क्षेत्र में मौजुद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक में सवार लोगों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर एक युवक को काबू कर लिया जबकि एक अन्य आरोपी मौका से फरार हो गया। इस संबध में दो लोगो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सदर डबवाली थाना में कार्यवाही की गई है।

Related posts

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज ईआरवी की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Ajit Sinha

शख्स की गला रेतकर हत्या,छह महीने पहले शहनाज नाम की लड़की से किया था प्रेम विवाह, जांच में जुटी पुलिस  

Ajit Sinha

जाट आरक्षण आंदोलन: धरने पर किशोर ने लहराई राइफल, मचा हड़कंप

Ajit Sinha
error: Content is protected !!