Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

हुड्डा के “घर“ रोहतक में भाजपा ने जे पी नड्डा के रोड शो से किया ‘शक्ति प्रदर्शन’

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर रोहतक में ‘शक्ति प्रदर्शन’ किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में भव्य रोड शो निकाला और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी तीखे हमले किए। नड्डा ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने बता दिया कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनसमर्थन बता रहा ’एक बार फिर मोदी सरकार’। उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार और देश में एक मजबूत सरकार। जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा को प्रदेश और रोहतक का नहीं, बल्कि सिर्फ अपने बेटे का विकास चाहिए। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहतक के पावर हाउस से अंबेडकर चौक तक करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस दौरान उनके साथ रथ पर भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, अरविंद यादव और रणबीर ढाका मौजूद रहे।रोहतक में भीषण गर्मी के बीच रोड शो के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह-जगह फूल मालाओं और फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रोड शो मॉडल टाउन, कोऑपरेटिव बैंक, अशोका चौक, सुभाष चौक, सोनीपत स्टैंड होते हुए डॉ. अंबेडकर चौक पर संपन्न हुआ। यहां श्री नड्डा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। रोहतक में भीषण गर्मी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में वोट देने का संकल्प लिया। जिले में 47 डिग्री तापमान के बीच भाजपा कार्यकर्ता और लोग सड़क पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े देखे गए। रोड में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महिलाएं और बच्चे भाजपा के झंडे लिए दिखाई दिए। सभी ने श्री नड्डा का भव्य स्वागत किया और रोहतक लोकसभा सीट से उम्मीदवार डॉ अरविंद शर्मा को भारी मतों से जिताने का वादा किया।रोहतक में आयोजित रोड शो के दौरान भारत माता की जय, जय श्रीराम, अबकि बार 400 पार और तीसरी बार फिर मोदी सरकार के नारे भी लगते रहे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि वे आने वाली 25 मई को रोहतक लोकसभा सीट से उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा को बड़े मार्जन से जीत दिलाकर दिल्ली भेजें, वे आपकी आवाज उठाएंगे।नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार तेज गति से विकास कर रहा है। दुनिया में भारत का नाम बढ़ा है। इसलिए आप इस बार मोदी जी को 400 पार सीटें देकर मजबूत बनाएं, एक मजबूत सरकार ही मजबूत फैसले लेने में सक्षम होती है। भारत माता की जय, जय श्रीराम के नारों के साथ रोड शो का समापन हुआ।

Related posts

DHBVN के प्रबन्ध निदेशक पी.सी. मीणा ने हिसार मुख्यालय  में फॉल्ट रिमूवल वैन को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: किसानों के बैंक खातों में जल्द ही 2,000 रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से पहली किस्त जमा कर दी जाएगी।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने इंटरपोल मानकीकृत डिजिटल प्रारूप का उपयोग कर क्रोएशिया में मृत शरीर की करवाई पहचान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x