Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

करोड़ की ठगी, हरियाणा सरकार ने लोगों को दी नसीहत

संवाददाता : नोएडा में एबलेज कंपनी की 37 सौ करोड़ रुपये की ठगी के बाद हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने प्रदेश के लोगों को आगाह किया है कि वे लुभावने वाले करने वाली इस तरह की कंपनियों व संस्थाओं के झांसे में न आएं। हरियाणा वित्त एवं ऋण नियंत्रण विभाग ने इसे लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही वर्तमान कानूनों के तहत सजा के प्रावधान का भी हवाला दिया है।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ऐसी योजनाओं के प्रोमोटर या तो अपने वादों को पूरा नहीं करते या एकत्र धन को लेकर फरार हो जाते हैं। कई मामलों में ऐसी योजना के प्रोमोटरों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाने में काफी समय लग जाता है।

केंद्र तथा राज्य सरकारों ने अनेक कानून बनाए हैं, जो लोगों से पैसा लेने को विनियमित करते हैं तथा जालसाज लोगों को जनता के साथ धोखाधड़ी करने से रोकते हैं। इनमें चिट फंड अधिनियम 1982, भारतीय रिर्जव बैंक अधिनियम 1934, एसएसईबीआई अधिनियम 1992, कंपनी अधिनियम 2013 और जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून शामिल हैं।

धोखाधड़ी के मामले में दोषी प्रत्येक अधिकारी को सात साल कैद या 25 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसे दो करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। जानबूझकर की गई चूक के मामले में कानून के तहत उसे अधिक सजा दी जा सकती है। किसी भी जमा योजना में निवेश करने से पूर्व कंपनी की वित्तीय स्थिति की जांच जरूर करें।

Related posts

हरियाणा सरकार ने कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट का कार्यकाल पहली जून, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी है।

Ajit Sinha

सरकारी नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय रैकेट का खुलासा, क्राइम ब्रांच ने पहुंचाए सलाखों के पीछे

Ajit Sinha

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ,सीएम नायब सैनी भी रहे उपस्थित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x