Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

धर्म परिवर्तन की साजिश नाकाम: ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर में महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश, 2 हिरासत में।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
,ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के ऐच्छर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को धर्म परिवर्तन कराए जाने की गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर छापेमारी की और चल रहे खेल का पर्दाफाश किया। ऐच्छर के इसी मकान के बेसमेंट में सभा आयोजित की गई थी। जिसमें 40 से 50 लोग मौजूद थे।पुलिस की छापेमारी के दौरान यह बात सामने आई कि सुरेश नाम का एक टैक्सी चालक, अपनी पत्नी और साली के साथ मिलकर कुछ महिलाओं को ईसाई धर्म के बारे में जानकारी दे रहा था। इस काम में स्थानीय निवासी चंद्रकरण भी उनका साथ दे रहा था। आरोप है कि यहाँ महिलाओं को इकट्ठा कर उन्हें धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। वहीं पर एक कमरे में धार्मिक पुस्तक भरी हुई थी, कई डिब्बों में वह धार्मिक पुस्तक वहां पैक थी।

नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों, सुरेश और चंद्रकरण को गिरफ्तार कर  लिया है। पुलिस के मुताबिक, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन शामिल है। फिलहाल इलाके में शांति है और भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और जबरन धर्म परिवर्तन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

एमिटी यूनिवर्सिटी छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: टाटा कंपनी का नकली नमक बेचने वाले तीन आरोपितों को क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध वसूली की खेल में खूनी खेल खेलने वाले 4 आरोपितों को क्राइम ब्रांच -65 की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x