Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फरीदाबाद से यूपी तक आतंक मचाने वाला 25 हजार का इनामी गौ तस्कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कोतवाली रबूपुरा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गौ तस्कर संजू गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ यूपी और हरियाणा के विभिन्न थानों में गौवध और पशु क्रूरता के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की गिरफ्त में इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे गौ तस्कर संजू की पुलिस के साथ यह मुठभेड़ कार्गो टी-पॉइंट के पास हुई। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि रबूपुरा पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय आरोपित ने मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने जब आरोपित  का पीछा किया, तो खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिस में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।पुलिस ने उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पकडा गया गौ तस्कर संजू पलवल, हरियाणा का निवासी है। जांच में सामने आया है कि संजू एक शातिर अपराधी है, जिस पर नोएडा के रबूपुरा और हरियाणा के फरीदाबाद समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वह रबूपुरा में दर्ज तीन अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस, बिना नम्बर की प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि संजू के गैंग में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और चोरी की गई मोटरसाइकिल उसने कहां से उड़ाई थी। 25 हजार के इनामी की गिरफ्तारी को रबूपुरा पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: एथलीट खिलाडी प्रियांशु हत्याकांड मुख्य आरोपित अजय के भाई दीपक और दोस्त अभिषेक को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस का 50000 रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद अन्य तीन साथियों सहित किया अरेस्ट

Ajit Sinha

सुपरनोवा सोसाइटी में पार्किंग को लेकर हुए में विवाद के बाद दबंगों ने युवक के ऊपर कार चढ़ाकर तोड़ दिए दोनों पैर, दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x