Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

कांस्टेबल विकास ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम जिला में दुर्गा शक्ति-2 पर तैनात कांस्टेबल विकास को हांसी से ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता की सेक्टर-33 स्थित फास्ट फूड की दुकान पर रेड न करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई जिसमें शिकायत कर्ता द्वारा बताया गया कि आरोपी कांस्टेबल विकास द्वारा उसकी सेक्टर -33 स्थित फास्ट फूड की दुकान पर सीआईए गुरुग्राम की टीम द्वारा नशीले पदार्थ को लेकर रेड डाले जाने का डर दिखाया जा रहा है।

इस मामले में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को कहा गया कि वह सीआईए गुरुग्राम के अधिकारियों के साथ साठ गांठ करते हुए उन्हें शिकायतकर्ता की दुकान पर रेड न डालने के लिए सहमत कर लेगा । इसके बदले में वह ₹20000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए एसीबी की टीम ने योजना बनाई और उसे ₹20000 की रिश्वत लेते हुए हांसी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: आगामी 21 सितम्बर से विद्यालयों को कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र – छात्राओं के मार्गदर्शन एवं परामर्श हेतु खोला जा रहा है।

Ajit Sinha

साउथ डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली पुलिस द्वारा सिलेक्ट सिटी मॉल, साकेत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: गांवों की समस्याओं पर रोडमैप तैयार करें सरपंच, मिलकर करेंगे समाधान-कमलेश ढांडा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x