Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

कांग्रेस पार्टी ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में 25 गारंटियों की घोषणा की है- लाइव वीडियो में सुनें।   



अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
जयराम रमेश ने कहा कि एक तरह से आज जो बैठक हुई है, ये सिर्फ घोषणा पत्र के लिए नहीं है, पर ये हमारे न्याय पत्र के लिए है। पिछले दस अन्याय काल से मुक्ति पाने के लिए जो अभी चुनाव आने वाले हैं, कांग्रेस पार्टी पूरे तरीके से तैयार है और हमारा एजेंडा क्या है, हमारा मुख्य मुद्दा क्या है, उसी पर आज बातचीत हुई है।हमारे कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल जी ने पिछले 63 दिनों में पांच न्याय को लेकर 25 गारंटियों की घोषणा की है और आज इन गारंटियों के ऊपर और इससे आगे भी और अलग विषयों में हमारी आर्थिक नीति के लिए क्या न्याय का एजेंडा होना चाहिए, हमारी विदेश नीति के लिए क्या न्याय का एजेंडा होना चाहिए, हमारे संविधान के संरक्षण के लिए न्याय का एजेंडा क्या होना चाहिए, पर्यावरण को लेकर क्या न्याय एजेंडा होना चाहिए, इस पर बातचीत हुई।

तो संक्षिप्त में मैं यही कहूंगा कि ये सिर्फ साधारण सा घोषणा पत्र नहीं है, जो एक औपचारिकता है चुनाव के समय, पर ये एक महत्वपूर्ण न्याय पत्र है, ताकि हमारे देश की जनता को एक नया भविष्य दिखाई दे। हमारे संविधान की प्रस्तावना में जो लिखा गया है- सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय को लेकर। मैं एक बात और कहूंगा कि पिछले 63 दिनों में गुवाहाटी से लेकर बेंगलुरु तक, गुवाहाटी में 23 तारीख को राहुल जी ने पांच न्याय एजेंडा देश के सामने रखा। रांची में 5 फरवरी को उन्होंने हिस्सेदारी न्याय को लेकर काफी लंबी बात की। अंबिकापुर में 13 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल जी ने किसान न्याय की गारंटियों की घोषणा की, फिर 7 मार्च को बांसवाड़ा में कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल जी ने युवा न्याय को लेकर पांच गारंटियों की घोषणा की। उसके बाद नंदुरबार में 12 मार्च को राहुल जी ने 5 सूत्रीय आदिवासी संकल्प देश के सामने रखा। 13 मार्च को धुले में एक महिला सम्मेलन हुआ, जहाँ नारी न्याय की घोषणा की गई। 14 मार्च को नासिक में एक बहुत बड़ा किसान सम्मेलन हुआ, जहाँ शरद पवार जी, पूर्व कृषि मंत्री भी मौजूद थे, संजय राउत जी भी मौजूद थे और वहाँ राहुल जी ने फिर किसान न्याय की गारंटी दोहराई और अंत में 16 तारीख बैंगलोर में कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रमिक न्याय को लेकर और हिस्सेदारी न्याय को लेकर फिर से गारंटियां दोहराईं। तो पिछले 63 दिनों में, दो महीने में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल हमारे पांच न्याय एजेंडा- युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय, हर एक न्याय में जो हमारी मुख्य पांच गारंटियां हैं, उनकी घोषणा की है और वो सब जानकारी आपके पास है और इसको आगे ले जाया जाएगा हमारे न्याय पत्र में और अलग-अलग विषयों पर भी कांग्रेस पार्टी की क्या प्राथमिकताएं हैं, कांग्रेस पार्टी क्या वायदा कर रही है जनता से कि अगर उसको अगले पांच साल के लिए जनादेश मिले, तो वो क्या कार्यक्रम लाएगी, उन विषयों के लिए। अगले तीन-चार दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकार दिया गया है कि वो मेनिफेस्टो को, घोषणा पत्र या न्याय पत्र को अंतिम रूप दें, तब उसका विमोचन होगा।

Related posts

नाबालिक बहन की हत्या करके, उसकी लाश को सूटकेस में बंद करके दिल्ली के बुराड़ी इलाके में फेंका,पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया, राहुल गांधी का जलाया पुतला।

Ajit Sinha

डीटीसी और क्लस्टर बसों में दिल्ली सरकार के ई-टिकटिंग ऐप से टिकट बुक करने पर किराए में 10 फीसदी की छूट मिलेगी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x