Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

ओडिशा यौन उत्पीड़न-आत्मदाह प्रकरण पर कांग्रेस ने मांगा सीएम का इस्तीफा, कहा-मामले की न्यायिक जांच हो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:ओडिशा के बालासोर में यौन उत्पीड़न के मामले में न्याय न मिलने पर कॉलेज छात्रा द्वारा आत्मदाह के प्रयास पर कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन माझी का इस्तीफा मांगते हुए इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा कि भाजपा शासन में ओडिशा बेटियों के लिए मौत का कुआँ बनता जा रहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीएड की 20 वर्षीय छात्रा ने 30 जून को बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को एचओडी समीर कुमार साहू द्वारा लगातार यौन उत्पीड़न की हरकतों के बारे में बताया था।

एक जुलाई को छात्रा ने भाजपा सांसद, ओडिशा के मुख्यमंत्री और विभाग से शिकायत की। विभाग ने छात्रा को ही उल्टे धमकी दे दी कि अगर वह आरोप साबित नहीं कर पाई तो उस पर कार्रवाई होगी। मामले की जांच कर रही कमेटी ने दस दिनों तक एचओडी के बजाय छात्रा से ही सवाल पूछे। छात्रा 11 दिन बाद धरने पर बैठ गई, लेकिन जब न्याय की उम्मीद ही खत्म हो गई तो उसने कॉलेज कैंपस में खुद को आग के हवाले कर दिया। छात्रा 95 प्रतिशत जल चुकी है और एम्स भुवनेश्वर में गंभीर हालत में भर्ती है।लांबा ने कहा कि ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ अपराध इसलिए बढ़ रहे हैं, क्योंकि भाजपा-आरएस एस-एबीवीपी अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्रा एबीवीपी की पदाधिकारी है और उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा दौरे के दौरान उनसे मिलने की कोशिश की थी, लेकिन उसे रोक दिया गया था। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा के साथ-साथ बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड , राजस्थान समेत भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी अपराध चरम पर है। ओडिशा में भाजपा के एक साल के शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के 2,14,113 मामले सामने आए। बलात्कार के 3,054 और हत्याओं के 1,207 मामले दर्ज हुए। लांबा ने ओडिशा दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी अपील की कि वे उस छात्रा से मिलें जो उसी एम्स में भर्ती है, जहां राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं और वह ओडिशा की ही हैं, इसलिए उन्हें छात्रा से मिलना चाहिए।महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मामले को लेकर सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से मिलने भेजा था। उन्होंने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर तरह से पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जब कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़िता से मिलने गए तो भाजपा सरकार और एबीवीपी ने उन्हें मिलने नहीं दिया।वहीं कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा कि आज एक बार फिर से ओडिशा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की वजह से सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। आज ओडिशा में हर जगह महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से चुप्पी तोड़कर ओडिशा की जनता को जवाब देने की मांग की।

Related posts

थाना डीएलएफ सेक्टर -29 के एसएचओ रवि थाना को मिला ‘Best SHO Of The Month East Zone3(May-2025)’  का पुरस्कार।

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आज चार कार्यकारी अभियंताओं के तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, डीसीपी ट्रैफिक को नियुक्त किया गया नोडल अधिकारी- सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x