Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय अपराध दिल्ली नई दिल्ली

प्रपोज करने के 5 दिन बाद हुआ झगड़ा, शख्स ने गोली मारकर ली गर्लफ्रेंड की जान

एक शख्स ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के पांच दिन बाद गोली मारकर उसकी जान ले ली. ये मामला अमेरिका के टेक्सास का है.पुलिस ने 39 साल के आरोपी शख्स केन्ड्रिक अकिन्स को हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि शनिवार की रात युवक ने 33 साल की गर्लफ्रेंड डोमिनिक जेफरसन को तब गोली मार दी जब उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. पुलिस ने कहा कि मृत लड़की के अपार्टमेंट से कुछ ही दूरी पर ये घटना हुई.



बता दें कि न्यू ईयर से एक दिन पहले केन्ड्रिक ने डोमिनिक को प्रपोज किया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के दौरान पड़ोस के लोगों ने आवाज सुनी और महिला की मदद के लिए बाहर भी आए.

लेकिन पड़ोसी जब तक महिला को बचाते तब तक उसे गोली मार दी गई.पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक ने एक पड़ोसी पर भी गोली चलाई, लेकिन वे बाल-बाल बच गए. घटनास्थल के पास से पुलिस को एक कार भी मिली. कार के दरवाजे खुले हुए थे. आरोपी तब घटनास्थल से भाग गया, लेकिन बाद में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

Related posts

आतंकवादियों के नेक्सस को ध्वस्त करने पर, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने फरीदाबाद पुलिस का किया धन्यवाद,

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने पुनः चलाया आप्रेशन आक्रमण: पुलिसकर्मियों की 1374 टीमों ने की रेड, 451 मुकदमा दर्ज, 743 आरोपी दबोचे।

Ajit Sinha

चॉकलेट बॉक्स में छिपाकर मंगवाई थी अफीम, पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाईटेक ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!