Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बीती रात गाली देने पर दो नाबालिगों ने ईट और पत्थरों से मार -मार कर युवक की सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बीती रात थाना फरुखनगर के फाजिलपुर मोड़ के पास एक युवक की ईट और पत्थरों से मार -मार सनसनी खेज हत्या कर दी। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें दो नाबालिग लड़कों की पहचान की गई , जिनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है , इनसे पूछताछ की जा रही है।   

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार की सुबह थाना फर्रुखनगर, गुरुग्राम में एक सूचना फाजिलपुर मोड फरुखनगर पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर तुरंत पहुंची तथा सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। रात्रि के चौकीदार ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि जब वह 25/26.04.2026 की रात को चौकीदारी कर रहा था तो रात करीब 1:30 बजे फाजलपुर मोड पर एक दुकान के पास उसने एक व्यक्ति को नशे में सोया हुआ देखा तो उसने उसको आवाज़ लगाई लेकिन वह नहीं उठा। जब वह  3:30 बजे फिर से वहां आया तो वह व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था तथा उसके सिर से खून निकला हुआ था तथा पास में ही पत्थर व टाइल पड़ी हुई थी जिन पर खून लगा हुआ था। शिकायत पर थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना फरुखनगर,गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी सहायता सेकार्यवाही करते हुए आरोपितों की पहचान कर 2 नाबालिग आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि दोनों आरोपित सिगरेट लेने के लिए फाजिलपुर मोड पर गए थे जहां पर इनको एक और व्यक्ति मिला जो शराब के नशे में था। उस व्यक्ति ने नशे की हालत में दोनों आरोपितों को गाली दी जिस पर इनकी आपस में बहस हो गई जिसके बाद दोनों आरोपितों ने ईंट व पत्थर से सिर व शरीर पर चोट मार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद: फर्जी कागजात के जरिए एक फाइनेंस कंपनी को 38 लाख रूपए का चूना लगाने वाले दो धोखेबाज अरेस्ट।

Ajit Sinha

कत्ल के बदले सनसनीखेज कत्ल करने वाला वांछित आरोपित अजय उर्फ़ छोटू उर्फ़ गोलू पकड़ा गया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

कर्ज का पैसा न चुकाना पड़े इसलिए लड़की व उसके साथियों ने रोशन लाल  की सिर में गोली मार कर हत्या की थी,गिरफ्तार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x