Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

पंचकूला में अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के घर पहुंचे भाजपा लोकसभा प्रभारी डा. पुनिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: बीजेपी के हरियाणा प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉक्टर सतीश पुनिया ने पंचकूला की एक बस्ती खड़क मंगोली में शक्तिकेंद्र प्रमुख एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जंगशेर के घर पहुंचें। यहां पूनिया ने ज़िलाध्यक्ष दीपक शर्मा, वार्ड पार्षद सोनू बिड़ला, मंडल अध्यक्ष राकेश वाल्मीकि के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान पूनिया ने जंगशेर के परिवार से भी बातचीत की और हालचाल जाना। इससे पहले मंडल अध्यक्ष जंगशेर ने घर पहुंचने पर डा. पूनिया का स्वागत किया। जंगशेर ने कहा कि भोजन के लिए पूनिया ने हमारा घर चुना इसके लिए हमें गर्व है। भोजन करने के बाद डा. पूनिया ने यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया।

डा.पूनिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन करना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। यहां पूनिया ने उपस्थित लोगों से सरकार और सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य गरीबों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर लाभ पहुंचाना है। भाजपा की नीतियां और योजनाओं के कारण लाखों लोग गरीबी की रेखा से उपर उठे हैं। उन्होंने कहा कि दस साल में भाजपा ने गरीब कल्याण की नीतियों को धरातल पर उतारकर गरीबों के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष जेपी जांगड़ा, पार्षद सोनू बिड़ला, पार्षद नरेंद्र लुबाना, एससी मोर्चा जिला महामंत्री सुदेश बिड़ला, सोशल मीडिया प्रमुख पिंटू केसरी, बृज मोहन, सतीश, राकेश आदि मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही कांग्रेस-अमित शाह

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने “खेती का ख़ून” के नाम से एक बुक लेट जारी किया हैं और क्या कहा सुनिए इस वीडियो में  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ‘किसान-मजदूर पंचायत’ की सफलता से प्रदेश में शुरु होगी सत्ता परिवर्तन की लहर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x