Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

सीएम मनोहर,विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने विशेष सत्र में शोक प्रस्ताव पढ़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़:हरियाणा विधानसभा के बुलाए गए विशेष सत्र में शोक प्रस्ताव पढ़े गए और सदस्यों ने सदन में दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। सर्व प्रथम सदन के नेता व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़े।

सदन के नेता के बाद विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शोक प्रस्ताव पढ़े और अपनी पार्टी की तरफ से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने भी अपनी ओर से शोक प्रस्ताव पढ़े।

सदन में जिन्हें श्रद्धांजलि दी गई उनमें सूबेदार सूबे सिंह गांव आकोदा जिला महेन्द्रगढ़, हवलदार नरेश सिवाच गांव सैमाण जिला रोहतक, हवलदार लीला सिंह गांव खटोटी खुर्द जिला महेन्द्रगढ़, नायक महेश कुमार गांव बसई जिला महेन्द्रगढ़, नायक तेजराम गांव कोयलपुर जिला झज्जर, नायक अश्वनी कुमार गांव बारना जिला कुरुक्षेत्र, सिपाही बलराज गांव सिवाना जिला झज्जर, सिपाही मनदीप सिंह गांव बोस्ती जिला फतेहाबाद और सिपाही अनिल कुमार गांव नांगल माला जिला महेन्द्रगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा, सदन में विधायक श्रीमती रेणू बाला के पिता ज्योति राम तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल के भाई रघुवीर सिंह के निधन पर शोक प्रकट कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।

Related posts

ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अप्लाई करने वाले किसानों को जबरदस्ती सोलर कनेक्शन दे रही सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक शख्स ने आज सेक्टर -3 स्थित एक मकान पर मां -बेटी को सरेआम गोली मार दी, पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में रिहायशी प्लाटों पर दुकान चलाने वाले 10 दिनों के अंदर अपना परमिशन दिखाएं, अन्यथा सीलिंग की कार्रवाई होगी -डीटीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x