Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीएम मनोहर लाल15 अक्टूबर को करेंगे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता: डीसी विक्रम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी शनिवार 15  अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं फरीदाबाद जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल बैठक की अध्यक्षता करेंगे और आगामी 16 अक्टूबर जनता दरबार लगाएंगे। 

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण बैठक का आयोजन दोपहर बाद 4.30 बजे और जनता दरबार का आयोजन प्रात 10.00 बजे स्थानीय सेक्टर-12 के हुड्डा सम्मेलन केंद्र में किया जाएगा।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज सभी विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा- निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों की शिकायतें जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के एजेंडा में रखी गई हैं।

उन एजेंडा से संबंधित विभागों के अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों का पूरा निपटारा करके लाए।इस दौरान एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजुद थे।

Related posts

पदभार संभालते ही डीजीपी अजय सिंघल का एक्शन मोड: 700 से अधिक अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विश्व युवा कौशल दिवस, कोरोना ने आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:डीटीपी इंफोर्स्मेंट की टीम ने गांव झाड़सेंतली इलाके में अवैध रूप से बसाई जा रही दो कालोनियों में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x