Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

सीएम मनोहर लाल गुरुग्राम से करेंगे वन टाइम सेटलमेंट योजना का शुभारंभ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार 31 दिसंबर को गुरुग्राम से आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा (एसजीएसटी) की एकमुश्त व्यवस्थापन (वन टाइम सेटलमेंट) योजना का शुभारंभ करेंगे। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रभार भी है, की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी। यह कार्यक्रम रविवार को प्रातः 10 बजे से सेक्टर- 44 स्थित अपैरल हाउस, गुरुग्राम में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह कल्याण व आबकारी एवं कराधान आयुक्त अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को अप्रैल हाउस का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। प्रधान सचिव ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है ऐसे में कार्यक्रम में उपस्थित होने वालों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाए। एक मुश्त व्यवस्थापन योजना का व्यापारी वर्ग को बड़ा लाभ मिलेगा और प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर गुरुग्राम की संयुक्त आयुक्त आबकारी एवं कराधान गीतांजलि मोर ने प्रधान सचिव व आयुक्त को कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों के बारे में आवश्यक जानकारी दी और विभागीय गतिविधियों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर जिला प्रशासन व विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

खिड़की दौला 57 लाख रिश्वत कांड की जांच की आंच दो सीनियर आईपीएस अधिकारी तक पहुंचा, इंस्पेक्टर विशाल जल्द होगा अरेस्ट   

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज प्रदेश के लोगों को वर्ष 2021-22 के सम्पत्ति कर पर 25 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

हरियाणा: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, नहीं बढ़ाए गए बिजली के रेट, ज्यों की त्यों रहेंगी बिजली की दरें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x