Athrav – Online News Portal
हरियाणा

नगर निगमों के मेयर, वरिष्ठ उप-महापौर व  उप-महापौर और नगर परिषदों अध्यक्षों को पेंशन देने की स्वीकृति सीएम ने दे दी. 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

चण्डीगढ़:हरियाणा सरकार ने नगर निगमों के मेयर, वरिष्ठ उप-मेयर एवं उप-मेयर और नगर परिषदों एवं समितियों के अध्यक्षों को पेंशन देने का निर्णय लिया है.प्रशासकीय विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय के एक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि नगरनिगम के मेयर को 4000 रुपये, वरिष्ठ उप-मेयर को 3000 रुपये एवं उप-मेयर को 2000 रुपये पेंशन दी जाएगी।



इसी प्रकार, नगरपरिषद के अध्यक्ष को 2000 रुपये और नगर समिति के अध्यक्ष को 1500 रुपये पेंशन मिलेगी। उन्होंने बताया कि लाभानुभोगी को यह पेंशन तभी देय होगी यदि वह वृद्धावस्था पेंशन के अलावा किसी अन्य स्त्रोत से पेंशन प्राप्त न कर रहा हो और उक्त पदों में से किसी भी एक पद पर उसने अढ़ाई वर्ष से अधिक की अवधि के लिए कार्य किया हो। इसके अतिरिक्त, यह पेंशन केवल एक कार्यावधि के लिए ही दी जाएगी चाहे उसने उक्त पदों में से एक या एक से अधिक पदों पर अथवा एक या एक  से अधिक कार्यावधि के लिए कार्य किया हो।

Related posts

फरीदाबाद : राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, उद्योगमंत्री विपुल गोयल आज प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी के 19वें वार्षिक समारोह में हुए शामिल।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में पटवारी को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!