Athrav – Online News Portal
दिल्ली स्वास्थ्य

दिल्ली की महिलाओं को सीएम अरविंद केजरीवाल की बड़ी सौगात, आज से विशेष “महिला मोहल्ला क्लीनिक” शुरू

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। दिल्ली में आज से महिलाओं के लिए विशेष “महिला मोहल्ला क्लीनिक” की शुरूआत की गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने चार महिला मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि पहले चरण में 100 महिला मोहल्ला क्लीनिक खुलेंगे। यहां केवल महिलाएं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों का इलाज होगा। यहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी और समान्य मोहल्ला क्लीनिकों की तरह यहां भी सारा इलाज फ्री होगा। ईश्वर करें कि आप हमेशा स्वस्थ रहें, लेकिन अगर कोई तकलीफ़ हो तो चिंता मत करना।

आपके इस बेटे और भाई ने आपके इलाज की अच्छी व्यवस्था की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संभवतः दिल्ली में देश का यह पहला महिला मोहल्ला क्लीनिक खोला गया है। हमारे मोहल्ला क्लीनिक को देखने कई राज्यों से मुख्यमंत्री, मंत्री व अधिकारी आए हैं और कई राज्यों में मोहल्ला क्लीनिक शुरू हुए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में महिला मोहल्ला क्लीनिक भी पूरे देश में फैलेंगे और लोगों की सेवा करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नई दिल्ली के काली मंदिर स्थित डीआईजेड स्टॉफ क्वार्टर्स में आयोजित उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक साथ चार महिला मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत की। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल वहां मौजूद महिलाओं और बच्चों से बात कर उनका हालचाल भी जाना। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल महिला मोहल्ला क्लीनिक के अंदर गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने मोहल्ला क्लीनिक की खासियतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्राइमरी हेल्थ केयर के लिए मोहल्ला क्लीनिक है, जिसमें खांसी, जुकाम, बुखार जैसी छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। दिल्ली में हमारी सरकार बनने से पहले बड़े-बड़े अस्पताल तो बहुत थे। एम्स, सफरजंग, एलएनजेपी, जीबी पंत, जीटीबी समेत बहुत सारे अस्पताल हैं। लेकिन छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी लोगों को बड़े-बड़े अस्पतालों में दौड़ना पड़ता था। इन अस्पतालों में लंबी-लंबी लाइनें होती हैं। पहले वहां दवाइयां भी नहीं मिलती थी। अब पूरे दिल्ली के अंदर 521 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक शुरू कर दिए गए हैं। अब लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए बड़े-बड़े अस्पतालों में भीड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। अब लोगों की छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज अपने इलाके में स्थित मोहल्ला क्लीनिक में हो जाता है। मोहल्ला क्लीनिक में दवा, टेस्ट और इलाज फ्री होता है। हमने एक चीज देखी कि कई मोहल्ला क्लीनिक में पुरुष डॉक्टर हैं और गायनी की समस्याएं बिल्कुल अलग होती हैं। उसमें महिलाएं पुरुष डॉक्टर को अपनी समस्याएं नहीं बता पाती हैं। इसीलिए काफी समय से यह मांग थी कि महिलाओं के लिए मोहल्ला क्लीनिक बिल्कुल अलग होने चाहिए। 

Related posts

कोरोना के कारण बनने वाली हर आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहें अस्पताल, संसाधन देने को तत्पर है सरकार: केजरीवाल

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी ने कमीशन की राजनीति को मिशन की राजनीति बनाया, स्वार्थ की राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया-नड्डा 

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज एनएसयूआई की राज्य इकाई के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x