Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 25 हजार का इनामी बदमाश अभिषेक गोली लगने घायल।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:नोएडा कोतवाली फेज-3 पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच गढ़ी गोलचक्कर के पास हुए मुठभेड़ में, पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि घायल बदमाश अभिषेक है, जो लूट, हत्या, डकैती जैसे दो दर्जन संगीन अपराधों के साथ गैंगस्टर एक्ट में वांटेड था और उस पर 25हजार के इनाम घोषित है। मौके से पुलिस ने एक अवैध हथियार एक मोटरसाइकिल सहित कुछ जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किये हैं। 
 
पुलिस की गिरफ्त घायल बदमाश अभिषेक है जो मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि कोतवाली फेज-3 पुलिस की टीम गढ़ी गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल आते संदिग्ध बाइक सवार को देख रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान कानपुर निवासी 25 हजार का इनामी बदमाश अभिषेक के रूप में हुई, पुलिस ने घायल अभिषेक को को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एडिशनल डीसीपी का कहना है, कि पकड़ा गया बदमाश अभिषेक से एक मोटरसाईकिल, एक अवैध हथियार सहित कुछ जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किये है। अभिषेक 25 हजार रूपये का इनामी है, थाना फेस 3 से गैंगस्टर एक्ट में वांटेड चल रहा था उसके ऊपर करीब दो दर्जन लूट, सम्पत्ति और गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। उसके अन्य आपराधिक इतिहास जानकारी की जा रही है। ReplyForward

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित शादी समारोह में बर्तन साफ़ करने वाले एक वेटर की चम्मच घोंप कर हत्या कर दी-केस दर्ज

Ajit Sinha

पुलिस उपस्थिति दिवसः आपराधिक तत्वों में भय पैदा करने के लिए हरियाणा पुलिस रही सड़कों पर – एडीजीपी विर्क

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डिजिटल पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस का दबदबा पिछले 20 महीनों में 17 बार नंबर-1

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x