Athrav – Online News Portal
हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहीद मेजर आशीष के घर पहुंचे, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद मेजर आशीष के पानीपत स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार का ढांढस बंधाया और कहा कि परिवार को सरकार की तरफ से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। साथ ही शहीद मेजर की पत्नी को योग्यता के अनुसार नौकरी भी दी जाएगी।

मनोहर लाल पलवल से अंबाला जाते समय पानीपत में रुके और शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेजर आशीष ने मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि मेजर आशीष का नाम अमर रखने के लिए  कार्य किया जायेगा।इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र कुमार, उपायुक्त विरेंद्र कुमार दहिया, एसपी अजीत सिंह शेखावत  भी उपस्थित रहे।

Related posts

बूथ पालकों से की देश के गृह मंत्री अमित शाह ने विशेष चर्चा, दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स

Ajit Sinha

500 ग्राम अफीम, 800 नशीली गोलियां, 4 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त सहित 3 काबू

Ajit Sinha

चंडीगढ़: आरटी-पीसीआर टेस्ट अब सिर्फ 299 रूपए में किया जाएगा-अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x