Athrav – Online News Portal
हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ के लिए 90 एडवोकेट जनरल रखने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ के लिए 22 अतिरिक्त एडवोकेट जनरल, 28 उप एडवोकेट जनरल, 28 सहायक एडवोकेट जनरल और दिल्ली के लिए 8 अतिरिक्त एडवोकेट जनरल, 2 उप एडवोकेट जनरल, 2 सहायक एडवोकेट जनरल रखने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है।  
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार लॉ ऑफिसर की नियुक्ति निर्धारित और पारदर्शी प्रक्रिया के अनुसार कराई गई है। सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन थे। इसके अलावा, हरियाणा के बोर्डों, निगमों और अन्य कॉर्पोरेट निकायों की ओर से मामलों का संचालन करने के लिए 41 लॉ ऑफिसर को एम्पैनलड किया गया है।

Related posts

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर शशिबाला तेवतिया सहित 6 लोगों को जननायक जनता  पार्टी से किया निष्कासित

Ajit Sinha

चंडीगढ़: जेजेपी ने आज अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में 58 हलका प्रधानों की नियुक्ति

Ajit Sinha

एसवाईएल के दोनों ओर क्षतिग्रस्त पैच की मरम्मत के लिए 60 करोड़ रुपये की घोषणा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!