Athrav – Online News Portal
पंचकूला

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने जवानों को हर्बल रंग का तिलक लगाकर मनाई होली, परिवार से दूर ड्यूटी निभा रहे जवानों का बढ़ाया हौसला।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने होली के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, पंचकूला में तैनात जवानों के साथ सादगी, उत्साह और आत्मीयता के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जहां एक ओर पूरा शहर होली के उल्लास में डूबा है, वहीं दूसरी ओर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिसकर्मियों के साथ यह पर्व मनाकर डीसीपी ने उनके मनोबल को बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पुलिस लाइन में मौजूद प्रत्येक पुलिसकर्मी को स्वयं हर्बल रंग का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी विशेष रूप से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वातावरण पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा, जहां अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को हर्बल तिलक लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास और एकजुटता का प्रतीक है। हमारे पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ड्यूटी पॉइंट पर तैनात रहते हैं, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें। यह उनके त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर जवानों के साथ कुछ पल साझा कर रंगों का यह उत्सव मनाना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। मैं सभी पुलिस कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित ड्यूटी की कामना करती हूं।

पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज: पुलिस विभाग का हर सदस्य समाज में शांति, कानून-व्यवस्था और भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहारों के दौरान भी पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है, ताकि जिले में शांति और सद्भाव बना रहे।इस अवसर पर एसीपी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ रंगों के इस पावन पर्व को मनाया।

Related posts

मारपीट करने व जातिसूचक शब्द कहने पर 3 आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील,मामला मौली विवाद से जुड़ा।

Ajit Sinha

पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता आईपीएस पर फूलों की वर्षा, तालियों के गूंज के साथ दी गई शानदार विदाई -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फुटपाथ पर सो रहे कबाड़ी ने रजाई छीनने का विरोध किया तो उसकी सनसनीखेज हत्या कर दी – 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x