Athrav – Online News Portal
हरियाणा

भारत मां पर कुर्बान हुए झज्जर के जांबाज शहीद रमेश कुमार की शहादत को किया सलाम: चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

झज्जर/चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने अनंतनाग आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जिला झज्जर के खेड़ी जट्ट गांव के शहीद जवान रमेश कुमार को उनके पैतृक गांव पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की वजह से शहीद हो रहे जवानों को लेकर चिंता व्यक्त की। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शहीद हुए जांबाज रमेश कुमार की शहादत को सलाम करते हुए कहा कि आतंकवाद से लड़ते हुए मां भारती के सपूत और झज्जर के लाडले ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश व प्रदेश का मस्तक ऊंचा किया है।



उन्होंने कहा कि भारत मां के इस लाल को शत-शत नमन और इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को भगवान दुख सहन करने की शक्ति दें। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों को गंभीर बताते हुए इसे देश की सुरक्षा के लिए चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की बात करनी वाली भाजपा के पास आज पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद कश्मीर में धारा 370 और 35 ए हटाने का इंतजार क्यों किया जा रहा है। चौटाला ने आतंकी हमलों की वजह से शहीद हो रहे जवानों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को तुरंत फैसला लेते हुए कश्मीर समस्या का हल करना चाहिए ताकि देश और जवानों की सुरक्षा बढ़े।

Attachments area

Related posts

नगर परिषद फतेहाबाद के डेटा एंट्री ऑपरेटर को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

भूपेंद्र हुड्डा ने एचपीएससी की भर्तियों पर उठाए गंभीर सवाल,पूछा- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पेपर लीक की जांच से क्यों भाग रही सरकार।

Ajit Sinha

भारत में वर्ष 2047 तक अमेरिका को पीछे छोड़ने की क्षमता : धनखड

Ajit Sinha
error: Content is protected !!