Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आंगनवाड़ी केन्द्रों के समय में बदलाव: अब सुबह 7 बजे से 12 बजे तक रहेगा आंगनवाड़ी केंद्र का समय

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में भीषण गर्मी के असर को देखते हुए छोटे बच्चों के लिए संचालित आंगनबाड़ी के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। नौनिहालों और बच्चों को गर्म हवा और लू के थपेड़ों से बचाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है।

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों के टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है अब आंगनवाड़ी केन्द्रों का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक रहेगा ।

अभी आंगनवाड़ी केन्द्रों का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक था, लेकिन लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्र के समय में बदलाव का क़दम उठाया है।

Related posts

फ़रीदाबाद की अनीशा अरोड़ा ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीता प्रथम पुरस्कार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : तीन दिवसीय संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को लीग मैच काफी रोमांचक रहे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 7 पुलिस कर्मी और गुरुग्राम के 4 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त, विदाई दी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x