Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़:भाजपा संगठन में महिलाओं की मजबूत भूमिका के साथ मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने सोमवार को मोर्चे का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्य कारिणी के सदस्यों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे और मोर्चे की प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव से विचार विमर्श करके मोर्चे का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का महिला मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत करने और महिलाओं को राजनीति में अधिक सक्रियता के साथ अपनी भूमिका निभाने की दिशा में काम करेगा।

प्रदेशाध्यक्षा चौहान ने बताया कि इस बार महिला मोर्चे में विशेष तौर पर प्रोफेशनल क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को दायित्व दिए गए है । मोर्चे में शिक्षा, चिकित्सा और उद्योग जगत से जुड़ी महिलाएं अपनी नेतृत्व क्षमता से संगठन को और मजबूत करेंगी । प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सरोज यादव रेवाड़ी, प्रवीन जोशी फरीदाबाद, मीना चौहान करनाल,सुमन दहिया गुरुग्राम, अंजलि मिश्रा गुरुग्राम को दिया गया है । प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी हिसार से आशा खेदड़ और भिवानी से मीना परमार निभाएंगी ।

प्रदेश सचिव के लिए अलीशा तोमर गुरुग्राम, हेमलता तंवर रेवाड़ी , निताशा सिहाग सिरसा,राजवंती पांचाल पानीपत और रेखा वाल्मीकि कुरुक्षेत्र की नियुक्ति की गई है। प्रदेशा की कोषाध्यक्ष का काम पानीपत से बेला भाटिया के जिम्मे लगा है । मोर्चे में मीडिया के प्रबंधन के लिए पानीपत से मालती अरोड़ा और गुरुग्राम से वैशाली तौमर को लगाया गया है वही सोशल मीडिया और आई टी के प्रमुख के नाते प्राची खुराना काम देखेगी ।

बॉक्स :-

इनको बनाया गया जिलों का प्रभारी :-

पंचकूला – अरुणा अब्रोल

अम्बाला – बबली शर्मा

यमुनानगर – शशि सैनी

कैथल- मीना चौहान

कुरुक्षेत्र- रेखा वाल्मीकि

करनाल – बेला भाटिया

जींद- सुदेश मलिक

पानीपत- सुमन चुघ

सिरसा- सुमन राणा

हिसार – चेतना अरोड़ा

फतेहाबाद- निताशा सिहाग

रेवाड़ी – सरोज यादव

झज्जर – आशा रानी

भिवानी- हेमलता तंवर

दादरी – पूनम भटनागर

महेंद्रगढ़- सुमन दहिया

रोहतक- अंजलि मिश्रा

पलवल- योगिता धीर

सोनीपत- ऋचा वशिष्ठ

गुरुग्राम- अलीशा तोमर

फरीदाबाद- प्रवीण जोशी

नूह- राज राणा

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग : दो बाइक सवार युवकों को 9990 नशीली गोलियों सहित किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कार्यरत एनफोर्समेंट अधिकारी तथा अस्सिस्टेंट कमिश्नर 2 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट 

Ajit Sinha

राहुल बोले -भाजपा ‘आरक्षण खत्म करो’ गैंग का अड्डा और मोदी उसके सरगना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x