Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: विजिलेंस की छापामारी तेज: करनाल की एक कम्पनी को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने छापामारी कर छ: कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, एक जांच में करनाल की मैसर्ज न्यू पावर निर्माण कम्पनी को दो वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश भी की है। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो ने सितम्बर माह के दौरान सरकार के आदेशों पर दो नई जांचें दर्ज की तथा दो जांचें पूरी कर रिपोर्ट सरकार को भेजी। इनमें से एक जांच में मैसर्ज न्यू पावर निर्माण कम्पनी के ठेकेदार से 11,878 रुपये वसूलने के साथ-साथ कम्पनी को दो वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश भी की है।

उन्होंने बताया कि इसी अवधि के दौरान जिन छ:अधिकारियों व कर्मचारियों को 1500 रुपये से 15,000 रुपये तक की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ,1988 के तहत मामले दर्ज किए गए । उनमें शिक्षा विभाग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाखेड़ी, तावडू जिला नूंह के प्राचार्य रमेश कुमार को 1500 रुपये, एसडीएम नारनौल कार्यालय में कार्यरत वाहन पंजीकरण लिपिक बलजीत को 2000 रुपये, नागरिक अस्पताल, कुरुक्षेत्र में आऊटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत लगे वार्ड सेवक पवन कुमार को 15,000 रुपये, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम,पलवल के लाइनमैन मेघश्याम व मुख्तार को क्रमश: 1000 व 4000 रुपये, बिजली बोर्ड शाहबाद मारकंडा, कुरुक्षेत्र के एएफएम जयपाल को 5,000 रुपये तथा एचएसआईआईडीसी, मानेसर, गुरुग्राम के वरिष्ठï प्रबंधक (अभियांत्रिकी) दलबीर सिंह भट्टïी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाना शामिल है।  

Related posts

फरीदाबाद: जिसके लिए मैंने बहुत कुछ किया, उसने मेरे लिए कहने पर भी कुछ नहीं किया, और उसकी गोली मार हत्या कर दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की एक युवती से 7 करोड 59 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के वाले 16 साइबर ठग पकड़े गए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 50,000 रुपये से अधिक वेतन के कर्मचारियों की सेवाओं को सुरक्षित करने के लिए भी लाया जाएगा विधेयक- सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x