Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़:फरीदाबाद की कामिनी ने सीएम मनोहर लाल से ट्विटर हेंडल पर की थी फरियाद जो अब पूरी हो गई हैं- किया धन्यवाद ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की प्रभावी व त्वरित कार्यशैली का एक खास उदाहरण उस समय देखने को मिला जब एक लडक़ी ने ट्वीट किया कि पांच दिन बाद उसकी शादी है और उनके एरिया में पानी का जमाव होने से भारी परेशानी हो रही है, सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पानी की निकासी करवा दी ताकि शादी में शामिल होने वाले लोगों व बारात को कोई दिक्कत न हो। दुल्हन की मां ने इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है।

मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार ध्रुव मजूमदार ने इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में रहने वाली कामिनी नाम की एक लडक़ी ने 10 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री कार्यालय के ‘ऑफिसियल ट्विटर हैंडल’ पर अपनी समस्या बताई कि आगामी 16 फरवरी को उसकी शादी है और उनके आवासीय क्षेत्र में चारों तरफ पानी ठहरा हुआ है। ऐसे में शादी में शामिल होने वाले मेहमानों व बारात का स्वागत करने में परेशानी होगी।

इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ‘सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रेकर’ टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और आवश्यक कदम उठाते हुए समस्या का हल करवा दिया। अब परिवार के लोग खुश हैं और कामिनी की मां ने तो मीडिया के लोगों से अपनी बात सांझा करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस त्वरित कार्रवाई से वह खुश है ।

Related posts

हरियाणा: बादाम के कट्टों के पीछे छिपाए गए  29 कट्टों मे 527 किलोग्राम 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, एक शख्स अरेस्ट

Ajit Sinha

हुड्डा सरकार ने दफा 4 और 6 का डर दिखाकर किसानों की जमीन हड़पकर,दिल्ली में बैठे दामाद को खुश किया : नायब सैनी

Ajit Sinha

सूरजकुंड : 33वें अन्तराष्टीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की बड़ी चौपाल में श्रीलंका देश के लोक कलाकारों ने नृत्य व मन लुभावन गीतों की प्रस्तुतियां

Ajit Sinha
error: Content is protected !!