Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा और शिकायत निवारण विभाग के विशेष सचिव पी. सी. मीणा को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का महानिदेशक तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा और शिकायत निवारण विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।
 
सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के निदेशक और विशेष सचिव तथा राज्य सैनिक बोर्ड के सचिव मनी राम शर्मा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। नगर निगम, गुरुग्राम के आयुक्त, श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम के मुख्य प्रशासक, गुरुग्राम के जिला नगर आयुक्त,गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अतिरिक्त आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली विनय प्रताप को नगर निगम, गुरुग्राम का आयुक्त , श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम का मुख्य प्रशासक, गुरुग्राम का जिला नगर आयुक्त और गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

Related posts

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा: सुनील अरोड़ा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर आगामी 28 अप्रैल को बडख़ल विधान सभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर।

Ajit Sinha

भारतीय रैड क्रास समिति के 100 वर्ष पूरे होने पर  राजभवन से तीन प्रदर्शनी बसों को राज्यपाल ने झण्डी दिखा कर रवाना किया। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!