Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनन्द को करवाया पदभार ग्रहण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को अपने नवनियुक्त मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण करवाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक परियोजनाओं का मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे। इस अवसर पर करनाल के सांसद संजय भाटिया भी मौजूद रहे।

नवनियुक्ति मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुख्यमंत्री द्वारा सौंपी गई है, वह उसका पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि वे मीडिया और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे एवं पत्रकारों की समस्याओं को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पत्रकारों को पेंशन देने वाली प्रथम सरकार है। भविष्य में भी मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की जाएंगी। गौरतलब है कि जगमोहन आनन्द पूर्व में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके है।

Related posts

रोहतक समेत पूरे हरियाणा में सड़कों की हालत खस्ताहाल, सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ा काम- हुड्डा

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज 6 करोड़ 55 लाख रुपए लागत से बनने वाली सडक़ चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारंभ ।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: इनेलो की सरकार बनना तय है और इस बार फिर नया अध्याय लिखेगी इनेलो: चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x