Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जो इसे पकड़वाएगा एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक से 20000 रूपए नगद इनाम पाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, की हिसार टीम द्वारा आरोपित रमेश ढाका (प्राईवेट व्यक्ति) निवासी  बैरी अकबरपुर, जिला हिसार व अन्य प्राइवेट व्यक्ति व पुलिसकर्मियों के विरूद्व मुकदमा संख्या 20, दिनांक 24.10.2024 धारा 127 (2),140(3),308(2), 61(2) बी.एन.एस. व 7, 7ए. पी.सी. एक्ट, 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया था। इस मुकदमा  में रमेश ढाका (प्राईवेट व्यक्ति) पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी बैरी अकबरपुर, जिला हिसार फरार है। आरोपित को पकडवाने की एवज  में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार द्वारा 20,000/-रूपए  नकद इनाम देने की घोषणा की है।
अक्टूबर 2024 में रमेश ढाका (प्राइवेट व्यक्ति) उपरोक्त ने रिछपाल निवासी लितानी, सिपाही अजय, सीआईए, हिसार व अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता अमन निवासी लितानी पर दबाव बनाकर उससे 17,50,000/-रुपए बतौर रिश्वत की मांग की गई। जिस पर एसीबी,  हिसार द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए आरोपित रिछपाल उपरोक्त को शिकायतकर्ता अमन से 5,80,000/-रुपए  रिश्वत राशि सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा आरोपित  रिछपाल व अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में उपरोक्त मुकदमा दर्ज किया गया। एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) हरियाणा द्वारा आमजन से अपील की  है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे  के फरार आरोपित  रमेश ढाका (प्राइवेट व्यक्ति) को पकडवाने में सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति फरार आरोपित रमेश ढाका को पकडवाने बारे सूचना ए.सी.बी. हिसार  को देता है तो उस व्यक्ति को 20,000/-रूपए . नकद इनाम दिया जाएगा तथा उस व्यक्ति का नाम व पता भी गुप्त रखा जाएगा।

Related posts

क्राइम ब्रांच ने मोबाइल टॉवर उपकरण (RRUs) की चोरी एवं अवैध निर्यात करने वाले गैंग का किया भंडाफोड़, 3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

डरे नहीं-सजग रहें, नियमों की पालना करें तो कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा कोरोना – स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद के जलघर में पार्क बनाने की घोषणा पर हुई देरी व काम में लापरवाही, संबंधित एक्सीएन पर कार्रवाई के आदेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x